News Saga Desk
राजधानी रांची स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की आकर्षक प्रतिमा पर केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनसे सीख लेकर युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन यह सिखाता है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और उसके प्रति पूर्ण समर्पण हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही देश की असली ऊर्जा है और यही शक्ति भारत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

No Comment! Be the first one.