News Saga Desk
रांची: आम नागरिकों के लंबित पासपोर्ट आवेदनों के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची की ओर से 20 और 21 जनवरी 2026 को विशेष पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पासपोर्ट अदालत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक गैलेक्सिया मॉल, तीसरी मंजिल पिस्का मोड़ के नजदीक रातू रोड, रांची में आयोजित होगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वे आवेदक जिनके पासपोर्ट आवेदन किसी कारणवश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची में लंबित हैं, या जिन्हें कारण बताओ नोटिस अथवा आवश्यक दस्तावेज जमा करने से संबंधित कोई पत्र प्राप्त हुआ है, वे अपने आवेदन संख्या (फाइल नंबर) और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट अदालत में उपस्थित होकर अपने आवेदन का समाधान करा सकते हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची ने बताया कि नागरिकों को बेहतर, समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से इस तरह की पहल लगातार की जा रही है।
No Comment! Be the first one.