रांची: मधेश्वर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बाप-बेटों समेत तीन गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची में हुए मधेश्वर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव, अनिकेत कच्छप और उनके पिता मुन्ना कच्छप शामिल हैं। सभी आरोपी लोअर वर्द्धमान कंपाउंड के झीपा कोचा टोला के निवासी हैं। मामूली कहा-सुनी के दौरान हुए विवाद में मारपीट के कारण मधेश्वर सिंह की मौत हो गई।

सिटी डीएसपी ने घटना का किया खुलासा

रांची सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्द्धमान कंपाउंड धोबी घाट के पास 31 जनवरी की रात लगभग 8 बजे मधेश्वर सिंह घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप के साथ किसी मामूली बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और उनके पिता मुन्ना कच्छप भी मारपीट में शामिल हो गए।

डीएसपी ने बताया कि मारपीट के दौरान मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की जानकारी उनके बेटे पियूष कुमार सिंह और आसपास के लोगों को मिली। जख्मी मधेश्वर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और लोग 1 फरवरी को लालपुर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर बैठे। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदेही बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच आगे भी जारी रखे हुए है और घटना में शामिल किसी अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More