अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथों में

News Saga Desk

देश और दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर रांची रेल मंडल ने स्टेशन की पूरी व्यवस्था महिलाओं को समर्पित कर दी। महिला दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह महिला कर्मियों ने संभाली।

रांची रेल मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सूची सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आधी आबादी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस विशेष दिन पर रांची रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर ट्रेनों के संचालन और एस्कॉर्ट की जिम्मेदारी तक महिलाओं ने संभाली।

उन्होंने जानकारी दी कि महिला दिवस के अवसर पर रांची से ईरगांव तक चलने वाली ट्रेन का संचालन भी महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यरत अन्य महिला कर्मी भी काफी उत्साहित नजर आईं। महिला कर्मचारियों का कहना था कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और यह संदेश भी जाता है कि महिलाएं किसी भी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने में सक्षम हैं।

Read More News

दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More