News Saga Desk
विगत रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा रांची शिवमय हो उठा। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा शहर में देर रात तक शिव बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजधानी रांची के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक पहाड़ी मंदिर से भी बाबा भोलेनाथ की बारात अत्यंत मनोरम और आकर्षक रूप में निकाली गई।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण नृत्य-नाटिका रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। लोग भक्ति भाव से अभिभूत होकर इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां, भूत-प्रेतों की टोलियां, यक्ष-गंधर्व, नाग, सजे-धजे घोड़े तथा सारथी सहित आकर्षक रथ भी इस शिव बारात शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे।
No Comment! Be the first one.