रांची मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर एक युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

आपत्तिजनक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, चार जनवरी की रात करीब नौ बजे सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार गए थे। रात करीब 12 बजे जब वे बार से बाहर निकले, तभी दूसरे समूह के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर मारपीट और हत्या

इस टिप्पणी का विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क पर खड़ी सफेद कार से अंकित और उसके दोस्तों को धक्का दिया गया, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका साथी आकाश कुमार भी जख्मी हो गया।

आरोपियों ने इसके बाद दोबारा कार चलाकर अंकित को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अंकित को सदर अस्पताल, रांची लाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव का गढ़वा में पोस्टमार्टम

घटना के बाद भय के कारण मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह और उनके दोस्त शव को लेकर गढ़वा चले गए। पांच जनवरी को गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई और गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है और आरोपी जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़े होंगे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More