रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 31 दिनों में 824 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है

News Saga Desk

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने का सफर पूरा कर चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अब भी बरकरार है। शुरुआती दिनों जैसी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म की कुल कमाई लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है।

फिल्म ने रिलीज के बाद से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ वीकडेज़ में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इसके चलते ‘धुरंधर’ ने लगातार कई हफ्तों तक डबल डिजिट में कमाई की और हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का 31वें दिन तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 824 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई हो, लेकिन इसके लाइफटाइम बिजनेस 850 करोड़ रुपये के करीब तक पहुंचने की संभावना है।

हालांकि आने वाले दिनों में साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों की रिलीज ‘धुरंधर’ के कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है, लेकिन अब तक के आंकड़े इसे साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल करते हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More