रश्मिका मंदाना ने नई फिल्म का ऐलान करके फैंस को दिया सरप्राइज

News Saga Desk

नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना हाल ही में ‘कुबेरा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। मौजूदा वक्त की बॉक्स ऑफिस क्वीन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसमें वह एक बेहद पावरफुल और अब तक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आएंगी।

रश्मिका मंदाना ने अपने नए पोस्टर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन शेयर किया। उन्होंने लिखा, “क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या है? मुझे नहीं लगता कि कोई इसका सही अनुमान लगा पाएगा… लेकिन अगर किसी ने टाइटल पहचान लिया, तो मैं मिलने का वादा करती हूं!” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच टाइटल का अनुमान लगाने की होड़ सी मच गई है। रश्मिका मंदाना के नए पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। पोस्टर में एक घना जंगल दिखाई देता है, जहां एक पेड़ का तना जल रहा है। साथ ही, पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “शिकार, घायल और अटूट” फिल्म के इमोशनल और एक्शन से भरपूर टोन का इशारा करती है। फैंस अब बेसब्री से रश्मिका का फुल लुक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ धनुष, नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More