झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की बहाली, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब 

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने तारांकित प्रश्न के ज़रिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफ़ी कमी है। जिसके कारण अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है। साथ ही पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। शत्रुघन महतो ने जल्द से जल्द पुलिस की बहाली और नियम संगत सेवा लेने की मांग की। जल्द होगी नियुक्ति, विशेष परिस्थिति में ली जाती है ज़्यादा ड्यूटी 

सदन में जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के हिसाब से पुलिस बल की संख्या कम नहीं बल्कि ज़्यादा है। साथ ही 4919 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नियुक्ति करके पुलिस कर्मियों की और कमी जो महसूस हो रही है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसपर भाजपा विधायक शत्रुघन महतो ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से प्रक्रिया चल रही है कि बात सुनते आ रहा हूँ लेकिन सवाल है कि आख़िर ये कब पूरा होगा। इसपर जवाब देते हुए प्रभारी महतो ने कहा कि पिछले दिनों उत्पाद सिपाही की नियुक्ति में दुःखद घटना घटी जिसमें कई युवाओं की जान चली गई। पिछले दिनों कैबिनेट से नियमों को बदला गया। अब प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।


Read More News

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More