News Saga Desk
नई दिल्ली। इस हफ्ते के कारोबार में देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹1,14,688 करोड़ रुपए (₹1.15 लाख करोड़) कम हो गई है। अब कंपनी की वैल्यू ₹18.84 लाख करोड़ रुपए रह गई है। पिछले हफ्ते यह ₹19.99 लाख करोड़ थी।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की कंबाइंड वैल्यूएशन 2.22 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। इसमें रिलायंस के अलावा, इंफोसिस की वैल्यू ₹29,475 करोड़, LIC की वैल्यू ₹23,086 करोड़ और TCS की ₹20,080 करोड़ गिरी है।
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही
इस हफ्ते बैंकिंग शेयरों में ज्यादा ग्रोथ रहा। जिसके चलते देश के टॉप-3 बैंकों की वैल्यू ₹82,661 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के शेयरों की भी खरीदारी रही। इस दौरान एयरटेल की वैल्यू ₹20,841 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.05 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है?
मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है।
इसे एक उदाहरण से समझें…
मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी।
No Comment! Be the first one.