News Saga Desk
रांची: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और होम डिलीवरी में आ रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन की सख्ती के बाद हालात में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं, डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा गैस कंपनियों के साथ की गई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि हर हाल में उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस निर्देश का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कई गैस एजेंसियों ने वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रूट प्लान भी जारी किए गए हैं।
मंगलवार को 43 रूट पर होगा सिलेंडर वितरण
जानकारी के अनुसार, रांची की 8 गैस एजेंसियों ने कुल 43 रूट तय किए हैं, जिन पर मंगलवार को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के प्रतिनिधि रवि भट्ट ने बताया कि अमरावती कॉलोनी, कृष्णापुरी, द्वारकापुरी और चुटिया क्षेत्र में वितरण किया जाएगा।
इन इलाकों में पहुंचेगी गैस आपूर्ति
- शांतनु गैस एजेंसी- कांटाटोली, पीस रोड, खटंगा, डुमरदगा, बूटी बस्ती, बीआईटी, विकास
- प्रताप गैस एजेंसी- इटकी रोड, अरगोड़ा, कटहल मोड़, दलादली, ललगुटुवा
- जयंत गैस एजेंसी- लालपुर, लोहरा कोचा, पथलकुदुवा, पीस रोड, कुम्हार टोली, इस्लाम नगर
- माधुरी गैस एजेंसी- रातू, कमड़े, फ्रेंड कॉलोनी, रवि स्टील, रातू चट्टी, सिमलिया
- अदिति गैस एजेंसी- कोकर चूना भट्ठा, बैंक कॉलोनी, डिपाटोली, शिवशक्ति नगर, तिरिल, खोरहाटोली
- एसके गैस एजेंसी- बरियातू रोड, मोरहाबादी, हरिहर सिंह रोड, चिरौंदी
- इंडेन गैस एजेंसी- करमटोली, लोअर वर्दवान कंपाउंड, एदलहातू, मोरहाबादी, रेडियम रोड, डिप्टी पाड़ा, डंगरा टोली, किशोरगंज, हरमू रोड
बैकलॉग खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती
हालांकि वितरण व्यवस्था में सुधार शुरू हो गया है, लेकिन लंबित बुकिंग (बैकलॉग) खत्म करना अब भी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, रांची में इंडेन गैस का करीब 65 हजार बैकलॉग अभी भी लंबित है।
कंपनियां पहले से बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे नई बुकिंग कराने वालों को इंतजार करना पड़ सकता है। जिन क्षेत्रों में बैकलॉग अधिक है, वहां डीएसी नंबर मिलने में एक-दो दिन की देरी हो रही है।
कुछ एजेंसियों की स्थिति अब भी अस्पष्ट
गैस वितरण व्यवस्था अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। कुछ एजेंसियों से संपर्क करने पर उनके रूट और वितरण को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
इनमें प्रमुख एजेंसियां हैं,
देवी गैस, उरांव गैस, आनंद गैस और वैष्णवी गैस एजेंसी। इसके अलावा इंडेन से जुड़ी कुछ अन्य एजेंसियां भी अब तक पूरी तरह नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
प्रशासन की सख्ती से सुधार की उम्मीद
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में गैस वितरण व्यवस्था के और बेहतर होने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.