झारखंड में गर्मी से 15 के बाद राहत, 20 तक पहुंचेगा मानसून

News Saga Desk

रांची। झारखंड में 15 जून के बाद गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। राज्य में दक्षिणी-पश्चिम मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व राज्य भर में प्रचंड गर्मी और उमस रहेगा। हालांकि इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में छिटफुट बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।

विभाग की ओर से बताया गया कि 15 से 18 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14 जून को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में 18 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दिन में कभी कभी-कभी बादल छाये रहे। बावजूद इसके गर्मी से कोई राहत नही मिली। रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8, डालटेनगंज में 40.1, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई यानी शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी...

धान की रोपाई में जुटे बाबूलाल मरांडी, तस्वीर साझा कर लिखा– “मिट्टी से जुड़ाव ही असली पहचान”

तस्वीर में दिख रहे ये शख्स झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। बाबूलाल मरांडी एक बार फिर...

एक्शन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद: श्राद्ध से लौटते ही किया विभाग का औचक निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले गायब

राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद आज एक्शन मोड में दिखे। अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम से...

हजारीबाग: पुल के नीचे मिला पूर्व सैनिक का शव, संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग की

हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान अर्जुन...

Read More