रेनॉल्ट इंडिया अप्रैल से कार की कीमत में दो फीसदी तक का करेगी इजाफा

News Saga Desk

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई और होंडा कोर्स के बाद अब ऑटो निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। फरवरी, 2023 के बाद यह पहली मूल्य वृद्धि है। रेनॉल्ट इंडिया ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की सीमा मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय उत्पादन लागत में वृद्धि के बीच लिया गया है, जिसे कंपनी काफी समय से झेल रही है।

वाहन निर्माता कंपनी रेनॉल्ट इंडिया के कंट्री सीईओ और एमडी वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा, “कीमतों को लंबे समय तक बनाए रखने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद इनपुट लागत में निरंतर वृद्धि ने इस मूल्य समायोजन को आवश्यक बना दिया है।” उन्होंने कहा, “कंपनी लंबे समय से ग्राहकों को सहायता देने के लिए इन लागतों को वहन कर रही है, लेकिन सर्वोत्तम गुणवत्ता और अभिनव उत्पाद प्रदान करना जारी रखने के लिए, मूल्य संशोधन अपरिहार्य हो गया है।” उल्‍लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और होंडा कार्स समेत कई कार निर्माताओं ने बढ़ती इनपुट लागत का हवाला देते हुए अप्रैल महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More