15 महीने बाद बिहार राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन:6 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग

News Saga Desk

पटना। बिहार राज्य महिला आयोग लगभग 15 महीनों से भंग पड़ा था, जिस वजह से महिला आयोग में 6 हजार से भी अधिक मामले लंबित पड़े हुए हैं। बिहार सरकार की ओर से राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है।

आयोग की मनोनीत अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुंचकर सोमवार को पदभार ग्रहण किया है। उनके साथ अन्य 6 सदस्यों ने भी पदभार ग्रहण किया। इसमें शीला टुडू, रजिया कामिल अंसारी, पिंकी कुमारी, सजल झा, श्यामा सिंह और रश्मि रेखा सिंह शामिल हैं।

दो दिन तक सभी केसों की पढ़ेंगी फाइल

दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि सभी लंबित केसों का जल्द निष्पादन होगा। दो दिन तक सभी केस को जानेंगे समझेंगे। उसके बाद काम शुरू होगा। हम सभी निर्वाचित सदस्य केसों का मूल्यांकन करेंगे। अब किसी को इंतेज़ार नहीं करना होगा, जितना जल्दी हो सभी को न्याय मिलेगा। जो लोग यहां आते थे, मगर खाली हाथ जाते थे, उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। देर भले हुई है, लेकिन सभी को न्याय मिलेगा।

बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्ष प्रो. अप्सरा को जानिए

  • जनता दल यूनाइटेड (JDU) में महिला सेल के महासचिव थी।
  • JDU के गठन से लेकर अभी तक वह पार्टी में शामिल हैं।
  • छात्र JDU में 6 साल उपाध्यक्ष रही।
  • 2006 में यूथ JDU की उपाध्यक्ष बनी और 15 साल तक इस पद को संभाला।
  • 2022 में पार्टी की राजनीतिक सलाहकार बनी।
  • 2025 में बांकीपुर विधानसभा की प्रभारी बनी।
  • उनके पास ट्रिपल मास्टर्स की डिग्री है।
  • वह एक पत्रकार भी रह चुकी हैं।
  • उन्होंने 2001 में खुद की पत्रिका ‘अनुपम उपहार’ शुरू किया था।

गांव-गांव जाकर करेंगे संवाद, कैंप भी लगेंगे

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसे वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगी। यहां काम शुरू करने से पहले मैं सबसे पहले अभी अधिकारों के बारे में जानूंगी। मेरे अधिकार क्षेत्र में क्या-क्या आता है, इसकी जानकारी लूंगी। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिलावार कमेटी भी बनेगी। अगर जरूरत पड़े तो गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे, कैंप भी लगाएंगे।

पीसी के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष समेत सभी अध्यक्ष।

पीसी के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष समेत सभी अध्यक्ष।

जागरूकता कार्यक्रम भी करेंगी

बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर उन्होंने कहा कि बिहार बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। क्राइम में जो असामाजिक तत्व हावी होते हैं। उन सभी मुद्दों को लेकर हम जागरूकता कार्यक्रम भी करेंगे, ताकि समाज स्वच्छ वातावरण के साथ हो और अपराधों में कमी आए। महिलाओं के अधिकार और उनके सम्मान के लिए मैं काम करूंगी। इसके साथ ही जो पीड़िता हैं उन्हें न्याय दिलवाऊंगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More