कोडरमा घाटी में 80 लाख की सोना लूट का खुलासा: पुलिस ने दबोचे 5 आरोपी

News Saga Desk

कोडरमा। कोडरमा  के घाटी में 15 जून को हुई 80 लाख रुपये की सोने की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोडरमा पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया है। साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल की गई एक कार और दो अन्य गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं। पूरे मामले की जानकारी कोडरमा एसपी ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

एसपी ने बताया कि यह लूट छपरा के सोने के जेवर कारोबारी दीपक गुप्ता के साथ तब हुई जब वह कोलकाता से सोने की बिस्किट लेकर छपरा लौट रहे थे। रास्ते में कोडरमा घाटी में उनकी कार अचानक खराब हो गई थी। उसी दौरान पकड़े गए पांच में से दो अपराधी दीपक गुप्ता के पास मदद करने के बहाने पहुंचे। लेकिन जब उन्हें यह आभास हुआ कि कारोबारी के पास भारी मात्रा में सोना है, तो उन्होंने अपने बाकी साथियों को बुला लिया और मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान अमन कुमार (21), सोनू कुमार उर्फ सौरभ (23), नीतीश कुमार (26), मोहम्मद कासिम (26) और टिंकू कुमार (30) के रूप में की गई है। लूट की सूचना मिलते ही कोडरमा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र में छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया है, जिसे लूट की वारदात में छीना गया था। इसके अलावा, वारदात में प्रयुक्त एक कार और दो अन्य गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं। कोडरमा पुलिस द्वारा इस लूटकांड का तेजी से खुलासा करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More