ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका

News Saga Desk

नई दिल्ली। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार देर रात आधिकारिक रूप से पंत के बाहर होने और तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एन जगदीशन को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की।

पंत को यह चोट मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उस समय लगी जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश कर रहे थे और गेंद सीधे उनके जूते पर लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और उसी शाम उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार पंत कम से कम छह हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

हालांकि चोट गंभीर थी, लेकिन पंत ने सभी को चौंकाते हुए अगले दिन बल्लेबाज़ी फिर से शुरू की और अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए नहीं उतरे क्योंकि केएल राहुल और मध्यक्रम ने संघर्ष करते हुए भारत को ड्रॉ तक पहुंचाया। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद पंत की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा,”एक बात जो मैं जरूर कहना चाहूंगा, वह यह है कि इस टीम की असली बुनियाद और उसका चरित्र ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के बलिदान से तैयार होगा। टूटी हुई टांग के साथ बल्लेबाज़ी करना कोई आम बात नहीं है। उन्होंने देश के लिए जो किया, वो आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।”

गंभीर ने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह जिस फॉर्म में थे, उस दौरान चोटिल हो गए। लेकिन वह टेस्ट टीम का एक अहम हिस्सा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगे।” गौरतलब है कि चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को पहले ही कई चोटों का सामना करना पड़ा था। आकाश दीप (ग्रॉइन), अर्शदीप सिंह (उंगली) और नितीश रेड्डी (घुटने) घायल हो गए थे। जहां नितीश पूरे सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं, वहीं आकाश दीप और अर्शदीप की वापसी ओवल टेस्ट के लिए हो चुकी है।

पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कांबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More