राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह डकैती मामले में गिरफ्तार, आज होगी गढ़वा कोर्ट में पेशी

गढ़वा/सासाराम। सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा जिले में 2004 के एक बैंक डकैती कांड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके द्वारा नामांकन दाखिल करने के कुछ घंटे बाद ही की गई, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

गढ़वा पुलिस ने पुष्टि की है कि सत्येंद्र साह इस पुराने डकैती मामले के नामजद अभियुक्त हैं और उनके खिलाफ स्थायी (लाल) वारंट जारी था। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2004 में गढ़वा शहर के चिरौंजिया मोड़ स्थित एक बैंक में हुई डकैती में उनका नाम सामने आया था। यह मामला लंबे समय से लंबित था और अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

रोहतास के एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि सत्येंद्र साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें गढ़वा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए करीब 10 वाहनों के काफिले के साथ उन्हें गढ़वा लाया गया। सदर थाना में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

गंभीर आरोपों से घिरे प्रत्याशी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सत्येंद्र साह पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट उल्लंघन, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। राजद समर्थकों ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई ताकि प्रत्याशी की छवि को नुकसान पहुंचे।

पुलिस ने हालांकि साफ किया है कि कार्रवाई सिर्फ लंबित वारंट और पुराने आपराधिक मामलों के आधार पर की गई है, राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More