News Saga Desk
झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह हार वास्तव में हार नहीं, बल्कि “साजिशन तैयार किया गया परिणाम” है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जनसमर्थन आरजेडी के साथ था, लेकिन बाहरी दखल, फैलाई गई अफवाहों और योजनाबद्ध रणनीति ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया।
संजय यादव ने कहा कि विपक्ष लगातार परिवारवाद का मुद्दा उठाकर गरीब और साधारण वर्ग के मतदाताओं को भ्रमित करता रहा, लेकिन इस चुनाव में लोगों ने स्पष्ट रूप से देख लिया कि असली परिवारवाद किस पक्ष में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान ट्रेन भर–भरकर बाहरी लोगों को लाकर वोट डलवाए गए और परिणाम को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश हुई।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी भीतर थोड़ा बिखराव जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद जनाधार बढ़ा है और जनता ने कई क्षेत्रों,जैसे – भागलपुर, पूर्णिया,में पार्टी का मजबूत समर्थन किया। उनके अनुसार आरजेडी के कार्यकर्ताओं का मनोबल पहले से ज्यादा मजबूत है, क्योंकि वे साधारण, गरीब और दबे–कुचले समाज से आते हैं और साजिशों के बावजूद लड़ने का साहस रखते हैं।
उन्होंने कहा कि वे छल–कपट की राजनीति में विश्वास नहीं करते, जबकि दूसरी तरफ मौजूद दल “बिज़नेस वाली राजनीति” करते हैं, कहते कुछ हैं, करते कुछ। लेकिन समय के साथ जनता सबकुछ समझ रही है।
आने वाले समय में, संजय यादव ने कहा, पार्टी और अधिक संगठनात्मक शक्ति और एकता के साथ राजनीतिक लड़ाई को जारी रखेगी और इसका जवाब मजबूती से देगी।
No Comment! Be the first one.