RJD नेता तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज, सोशल मीडिया पर किया तीखा पोस्ट

News Saga Desk

पटना। जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। सभी सत्ता और विपक्षी पार्टियां एक दूसरे के ऊपर हमले करने में लगे हुए है। इसी बीच RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

तेजस्वी ने तस्वीर में नीतीश का कार्टून बनाते हुए लिखा है “कुर्सी पाने की चाहत” और खुद की एक कार्टून बनाकर लिखा है “बिहार बनाने की चाहत”।

वहीं साथ में एक लंबा पोस्ट भी लिखा है “नया बिहार बनाने, बिहार में उद्योग-धंधे लगाने, गरीबी-बेरोजगारी-महंगाई-पलायन रोकने, आधुनिक-विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा सामाजिक व आर्थिक न्याय आधारित सकारात्मक, प्रगतिशील एवं विकासशील राजनीति के लिए हमसे जुड़े। धन्यवाद!”। बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव साल के अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाले है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More