NDA में सीट बंटवारे को लेकर उठे विवाद के बीच Rashtriya Lok Samta Party (RLM) ने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ सकते हैं। लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद अब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
इस सूची में कुल छह सीटों का जिक्र है, लेकिन फिलहाल चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इन चार उम्मीदवारों में से एक कुशवाहा परिवार से हैं। सासाराम विधानसभा सीट से स्नेहलता कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
बाकी उम्मीदवारों में मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद, उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज, और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
बताया जा रहा है कि NDA में कुशवाहा को कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति मिली थी। लिस्ट जारी होने के बाद स्पष्ट हो गया है कि RLM ने अपना गठबंधन तोड़ने का इरादा फिलहाल नहीं रखा है।
उम्मीदवारों की सूची
- बाजपट्टी, सितामढ़ी – रिक्त
- मधुबनी – श्री माधव आनंद
- पार, मुजफ्फरपुर – रिक्त
- उजियारपुर, समस्तीपुर – श्री प्रशांत कुमार पंकज
- सासाराम, रोहतास – श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा
- दिनारा, रोहतास – श्री आलोक कुमार सिंह
No Comment! Be the first one.