औरैया में सड़क हादसा: बाइक-ट्रक की टक्कर में दो राजमिस्त्रियों की मौत

NEWS SAGA DESK

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाकरपुर बोहरा गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूप सिंह और महाराज सिंह के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।

सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाईवे पर बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महाराज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक खरका की मढैया इलाके के रहने वाले थे और राजमिस्त्री का काम करते थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More