WI vs PAK 2nd ODI: रोस्टन चेज की धमाकेदार पारी, 6 साल बाद वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दी करारी हार

News Saga Desk

रोस्टन चेस के हरफनमौला प्रदर्शन और शेरफान रदरफोर्ड की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हराया। इस मैच में मिली जीत के साथ विंडीज टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

रविवार, 10 अगस्त को खेले गए इस मुकाबले में जेडन सील्स की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 37 ओवर में 7 विकेट पर 171 रनों ही बनाने दिए। इसके बाद बारिश के चलते वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। रोस्टन चेस और रदरफोर्ड ने टीम की पारी को संभाला और ये मैच 5 विकेट से टीम को जिताया।

वेस्टइंडीज ने जीता दूसरा मैच

दरअसल, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम के लिए सैम अय्यूब और अब्दुल्ला शफीक ने ओपनिंग की। दोनों ने पावरप्ले में कुछ चौके लगाए लेकिन बीच-बीच में काफी डॉट गेंदें खेली।

विंडीज टीम के जयडेन सील्स ने एक ही ओवर में अय्यूब और कप्तान बाबर आजम (0) पर आउट कर वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में ला दिया। मोहम्मद रिजवान ने बेहद धीमी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद पर 16 रन बनाए और बारिश ने पाकिस्तान की लय को और बिगाड़ दिया। जेडियाह ब्लेड्स ने शफीक को आउट कर अपना पहला विकेट लिया।

पाकिस्तान की रनगति पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाया। बारिश के कारण हसन नवाज ने तेज रन बनाने का प्रयास किया और उनके बल्ले से 32 रन निकले, लेकिन एक और बारिश ने उनकी पारी के आखिरी 3 ओवर धुला दिए। इस तरह पाकिस्तान की टीम 37 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

रदरफोर्ड-चेज के दम पर जीती विंडीज टीम

वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और हसन अली ने शुरुआती दो ओवर में विकेट निकाल लिए। रिजवान ने स्पिनरों को लाकर रनगति रोकी, लेकिन रदरफोर्ड ने शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में 17 रन लेकर मैच का रुख बदल दिया।

इसके बाद सलमान आगा के ओवर से 20 रन आए और मेजबान टीम ने मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद को आसानी से खेल लिया। हालांकि नवाज ने होप और रदरफोर्ड को आउट कर मैच को रोमांचक बना दिया। अंत में चेस ने चौका लगाया और टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची और अब सीरीज का निर्णायक तीसरा मैच 12 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More