रांची में सहायक आचार्यों की पोस्टिंग पर बवाल, नवनियुक्त शिक्षकों का डीसी कार्यालय में प्रदर्शन

News Saga Desk

रांची : राजधानी रांची में सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बाद अब उनकी पोस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला प्रशासन पर बिना किसी स्पष्ट SOP और पारदर्शी प्रक्रिया के मनमाने ढंग से पोस्टिंग करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को 100 से अधिक शिक्षक अपनी शिकायतों के साथ रांची समाहरणालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि पोस्टिंग प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे कई योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उनकी सबसे बड़ी नाराजगी महिला और दिव्यांग शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर है। आरोप है कि महिला सुरक्षा और शारीरिक अक्षमता को नजरअंदाज करते हुए उन्हें घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्कूलों में भेज दिया गया है।

शिक्षकों ने बताया कि कई मामलों में बुढ़मू से तमाड़ और कांके से लापुंग जैसे दूरदराज क्षेत्रों में पोस्टिंग दी गई है, जिससे रोजाना ड्यूटी करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उनका कहना है कि प्रशासन को मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पोस्टिंग करनी चाहिए थी।

नाराज शिक्षकों के अनुसार, 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में उन्हें नियुक्ति पत्र तो दे दिए गए, लेकिन अब गलत नीतियों और अव्यवस्थित पोस्टिंग के कारण उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गृह प्रखंड या आसपास के क्षेत्रों में पोस्टिंग से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

शिक्षकों ने यह भी मांग रखी कि दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी स्कूलों में पदस्थापित किया जाए। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More