SA vs PAK : पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 81 रन से हराया

News Saga Desk

न्यूलैंड्स। पाकिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 81 रन से हराया। पाकिस्तान ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। केप टाउन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 329 रन बनाए, लेकिन इसके जवाब में मेजबान साउथ अफ्रीका 43.1 ओवर में 248 रन ही बना सकी। अर्धशतक लगाने वाले कामरान गुलाम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कामरान, बाबर और रिजवान ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले, पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और कामरान गुलाम ने तेज पारी खेली। उन्होंने पहले 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 32 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने भी कप्तानी पारी खेली और 3 छक्के व 7 चौकों की मदद से 80 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 73 रन की अच्छी पारी खेली। इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज सईम अयूब के बल्ले से 25 रन निकले। साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके जबकि टीम के ऑलराउंडर मार्को यानसेन को 3 सफलता मिली।

क्लासेन और डेविड मिलर के बीच 72 रन की साझेदारी 329 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला विकेट 34 रन पर ही गिर गया। कप्तान टेम्बा बावुमा 12 रन बना कर आउट हो गए। टोनी डीजॉर्जी ने 34 रन बनाए। वहीं एडन मार्करम 21 रन बना कर पवेलियन लौट गए। 113 रन तक अफ्रीका के 4 विकेट गिए गए थे। उसके बाद डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 72 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन ने 74 गेंदों पर 97 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की शानदार गेंदबाजी शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की। अफरीदी ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं नसीम शाह ने 8.1 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद को 2 जबकि सलमान आगा को एक सफलता मिली।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More