रांची में सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया

NEWS SAGA DESK

रांची : रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार, विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता रहा है। रांची में फिर से अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन भव्य और सफल होना चाहिए ताकि झारखंड की खेलों में अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हो।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More