सैफ अली खान ने प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज की ली सदस्यता

News Saga Desk

अररिया। फारबिसगंज भागकोहलिया निवासी सैफ अली खान ने पटना में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस बाबत प्रशांत किशोर का आभार व्यक्त करते हुए छात्र नेता सैफ अली खान कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को मजदूर और मजबूर बनाया है।जन सुराज बिहार में सामाजिक वरीयता में आखिरी पायदान वाले व्यक्तियों को भी सशक्त बनाएगी।

सैफ ने कहा कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना नजराना के काम नहीं होता है, नीतीश कुमार ने बिहार में युवाओं के तकदीर में पलायन और बेरोजगारी लिख दी है। बिहार की 13 करोड़ की जनता अब जाति,जमात, और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर गांधी के सपनों वाले स्वराज के लिए जन सुराज की सरकार लायेगी एवं प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में अफसरशाही का राज खत्म कर जनता का राज स्थापित की जायेगी।

सैफ के जन सुराज पार्टी में शामिल होने पर अररिया जन सुराज के नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की। बधाई देने वालों में जन सुराज के नेता जिला परिषद अंजुम परवेज़, फैसल जावेद यासीन जिला परिषद प्रतिनिधि, इंतशार आलम मुखिया असरार, सरपंच इस्लामुद्दीन, कामिल अख्तर, छोटू सिंह, गुड्डू उर्फ जसीम, कमेटी,समी रऊफ,श्याम मंडल सहित अन्य लोग शामिल हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More