बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर बोले सलमान खान

News Saga Desk

मुंबई। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई स्टार किड्स अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, और खुशी कपूर जैसे कई स्टार किड्स इस समय बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इनमें से कई को करण जौहर और अन्य बड़े फिल्ममेकर प्रमोट कर रहे हैं। भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत को अब सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया के माध्यम से स्पष्ट शब्दों में जवाब दिया है।

अपनी फिल्म ‘सिंकदर’ के प्रमोशन के मौके पर सलमान ख़ान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा, लेकिन सलमान ने रवीना की जगह कंगना की बात सुनी। उन्होंने पूछा, “क्या कंगना की बेटी आ रही है?” इसके बाद पत्रकार ने उनका भ्रम दूर कर लिया, लेकिन बाद में भाईजान ने कंगना पर तंज कसा।

सलमान खान ने भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, “क्या कंगना रनौत की बेटी राजनीति में जाएगी या फिल्मों में? मेरा मतलब है, चाहे वह लड़का हो या लड़की…उन्हें भी कुछ अलग करना होगा। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है, जो खुद अपने दम पर बना हो। मैं इसमें विश्वास नहीं करता। यह एक टीम वर्क है। अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं भी वहां खेती कर रहा होता। वह यहां आए, फिल्मों में काम किया। अब मैं उनका बेटा हूं। मैं या तो वापस जा सकता हूं या यहां मुंबई में रह सकता हूं। लोग इन सबके लिए नए शब्द खोज लेते हैं, जैसे आप सभी इस्तेमाल करते हैं—यह भाई-भतीजावाद है।”

सलमान खान के इस बयान से एक बार फिर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस छिड़ गई है। उनका कहना है कि सफलता केवल किसी एक व्यक्ति की मेहनत से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सहयोग से मिलती है।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More