News Saga Desk
रांची: मोहराबादी मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति द्वारा आयोजित ‘नमो पतंग महोत्सव’ का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस दौरान बच्चों को पतंग बांटी गई और जरूरतमंदों के बीच कंबल और खिचड़ी वितरित की गई।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि आज आर्मी डे के दिन हर भारतीय अपने सेना पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह की वीरता का स्मरण किया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को दिखाई। आज इसी गौरव को पतंग उड़ाकर सेलिब्रेट किया गया।

संजय सेठ ने बताया कि नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत 2006 में बाबा रामदेव के द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बच्चों और गरीबों को खुशियाँ देना और संस्कृति को बढ़ावा देना लक्ष्य है। कार्यक्रम में पतंग, दही-चूड़ा, खिचड़ी और कंबल वितरण किया गया।
No Comment! Be the first one.