वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन

News Saga Desk

वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता, शिक्षा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं।
प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो-वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप में सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। वह लंबे समय तक सेंट जेवियर्स कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे। इसके साथ ही वे रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव भी थे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। वे लंबे समय तक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक ‘द स्टेट्समैन’ से जुड़े रहे। राजनीतिक जीवन में भी वे सक्रिय रहे और कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता के रूप में उनकी अहम भूमिका रही।
प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More