सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट

News Saga Desk

मुंबई। साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.62% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

30 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97% गिरावट के साथ 42,573 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.07% की गिरावट के साथ 5,906 और नैस्डैक 1.19% गिरकर 19,486 के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.96% और कोरिया के कोस्पी में 0.22% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 30 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,893.16 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,173.86 करोड़ के शेयर खरीदे।

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

June 27, 2025

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More