सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 81,900 के पार, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी

News Saga Desk

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज 3 मेनबोर्ड सेगमेंट IPO अर्बन कंपनी, डेव एक्सीलरेटर और श्रृंगार हाउस में अप्लाई करने करने का आखिरी दिन है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 322 अंक (0.73%) चढ़कर 44,694 पर और कोरिया का कोस्पी 40.29 अंक ऊपर 3,384 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 372 अंक (1.43%) चढ़कर 26,458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 9 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,884 पर कारोबार कर रहा है।
  • 11 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 617 अंक ऊपर 46,108 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 157 अंक चढ़कर 22,043 पर और S&P 500 6,587 पर 55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

कल बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More