कोलकाता 25 किमी मैराथन में शंकर साबू की शानदार कामयाबी, खूंटी जिले को दिलाया गौरव

News Saga Desk

खूंटी। टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में रविवार को आयोजित प्रतिष्ठित 25 किलोमीटर मैराथन में देशभर से करीब 23 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। इस बड़े खेल आयोजन में मुरहू निवासी शंकर साबू ने 25 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे खूंटी जिले का नाम रोशन किया।

इस मैराथन में बेंगलुरु निवासी समीर गुप्ता और उनकी पत्नी पल्लवी ने भी भाग लेकर दौड़ पूरी की और खेल भावना व फिटनेस के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। शंकर साबू स्वर्गीय संवार मल साबू के पुत्र हैं, जबकि समीर गुप्ता उनके बचपन के मित्र हैं। दोनों मित्र लंबे समय से मैराथन में हिस्सा लेते आ रहे हैं और देश के कई शहरों में आयोजित दौड़ों में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं।

इससे पहले हैदराबाद में दोनों ने 45 किलोमीटर की मैराथन भी पूरी की थी। कोलकाता की इस दौड़ के साथ ही शंकर साबू और समीर गुप्ता ने अपने जीवन की 50वीं मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर एक नया व्यक्तिगत कीर्तिमान भी स्थापित किया।

खेल और फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले शंकर साबू ने सोमवार को रांची से साइकिल चलाकर करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करते हुए अपने पैतृक गांव मुरहू तक पहुंचकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।

इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने धावकों को बधाई दी। शंकर साबू के बड़े भाई अरुण कुमार साबू ने भी उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से खूंटी जिले का मान बढ़ा है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More