पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

News Saga Desk

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिह्न के रूप में एक विशेष तस्वीर सप्रेम भेंट की।

यादों से जुड़ी विशेष तस्वीर

शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल के दौरान साथ-साथ सांसद रहे थे। इस ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व की तस्वीर को पाकर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।

मौके पर विधायक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।

Read More News

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण...

Read More