टेस्ट-वनडे के बाद टी-20 में शुभमन गिल की एंट्री, एशिया कप टीम ने दिए संकेत

News Saga Desk

मुंबई में मंगलवार को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम टीम की घोषणा होते ही यह माना जा रहा है कि अब बीसीसीआई तीनों प्रारूप में एक ही कप्तान की रणनीति अपनाने जा रहा है। टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं और वनडे में वह उपकप्तान हैं। अब टी-20 में भी उन्हें उपकप्तान बनाने से यह लगभग तय हो गया है कि उन्हें भविष्य में तीनों प्रारूप में कप्तान के रूप में देख जा रहा है।

रोहित शर्मा फिलहाल वनडे में कप्तान हैं और सूत्रों की मानें तो इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले वनडे सीरीज के बाद वह और विराट कोहली वनडे से संन्यास लेंगे। इसके बाद वनडे प्रारूप में शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और 2027 में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम उनकी अगुआई में ही उतरेगी।

वहीं मौजूदा टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 साल के हो गए हैं। 2026 टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है और माना जा रहा है कि इससे पहले टी-20 में भी शुभमन को कप्तान नियुक्त किया जाएगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर और मौजूदा चयन समिति कप्तानी के मसले पर एकमत हैं।

गिल ने दिखाया दम

गिल पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप की चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने हालांकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और फिर इंग्लैंड के टेस्ट दौरे में भी कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कमाल का प्रदर्शन किया। गिल के नेतृत्व में टीम पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर करने में सफल रही। उन्होंने इस दौरे पर 750 से ज्यादा रन बनाए।

गिल को उपकप्तान बनाए जाने पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने भी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछली बार जब शुभमन ने टी-20 क्रिकेट खेला था तब वह उपकप्तान थे। यह पिछले विश्व कप के बाद की बात है इसलिए उस समय भी हम स्पष्ट रूप से इसी दिशा में सोच रहे थे। अगरकर के इस बयान से स्पष्ट है कि शुभमन उनकी योजना का हिस्सा लंबे समय से रहे हैं।

गिल ने अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया था और अगर सूर्यकुमार का बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन पिछले सत्र की तरह औसत रहता है तो शुभमन टी-20 में जल्दी ही कप्तान की भूमिका में दिख सकते हैं।

सूर्यकुमार ने किया निराश

आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्या का 2024 में बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उनका औसत 26.81 रहा, जो पिछले दो सत्र में उनके द्वारा बनाए गए 40 के उच्च स्तर से काफी कम है। सूर्या ने पिछले पांच टी-20 मैचों में 0, 12, 14, 0 और 2 रन बनाए थे। हालांकि कप्तान के रूप में परिणाम निश्चित रूप से उनके पक्ष में रहे हैं, लेकिन उन्हें एशिया कप से एक बल्लेबाज के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More