News Saga Desk
रांची। छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड ACB ने शराब घोटाले मामले में रायपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। बता दें कि ACB की कोर्ट ने सिद्धार्थ के खिलाफ 12 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पादन नीति में सक्रियता थी। सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। बता दें कि रांची के सदर अस्पताल में सिद्धार्थ का मेडिकल हो रहा है. इसके बाद उसे रांची के एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
No Comment! Be the first one.