सिद्धार्थ-कियारा के घर गूंजी किलकारी, सिद्धार्थ ने शेयर की पहली झलक, खास अंदाज में किया बेटी का स्वागत

News Saga Desk

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। कियारा ने 15 जुलाई की रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फैंस और सेलेब्स कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

कियारा और सिद्धार्थ ने 16 जुलाई की सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर खुशखबरी दी। पोस्ट में लिखा गया, ”हमारा दिल खुशियों से भर गया है और जिंदगी महेशा के लिए बदल गयी है। हमें एक बेटी हुई है।” इस खबर के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिले। बता दें कि कपल ने 28 फरवरी 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उस वक्त भी बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके माता-पिता बनने की चर्चा भी जोरों पर थी। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More