सिरम टोली फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने फिर दिया ब्लॉक: कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

News Saga Desk

रांची। रांची के सिरम टोली-मेकॉन फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक दिया। इसकी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है तो कुछ को रद्द किया है। रेलवे ट्रैक के ऊपर केवल स्टे ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने 7 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए पथ निर्माण विभाग को ब्लॉक दे दिया है। इस दौरान 7 से 12 जनवरी तक रोजाना 4 घंटे का ब्लॉक दिया गया है। वहीं, 13 जनवरी से 16 जनवरी तक रोजाना 2 घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल स्टे ब्रिज के सेगमेंट को जोड़ने का काम होगा।

कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द

  • ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
  • 18628/ 18627 रांची- हावड़ा- रांची एक्सप्रेस 7 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नं. 68036/ 68035 हटिया -टाटानगर – हटिया मेमू 7 से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी।
  • हटिया-सांकि-हटिया मेमू 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया- खडगपुर-हटिया एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
  • 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस 7 से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी।
  • 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।

Read More News

भोगनाडीह विवाद पर केशव महतो का आरोप: चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को माहौल बिगाड़ने का टास्क बीजेपी ने दिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया है कि भोगनाडीह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई...

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More