कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की प्रगति का स्थल निरीक्षण

News Saga Desk

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार को कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची श्री कुमार रजत ने परियोजना स्थल पर पहुंचकर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूरा हो सके और आम जनता को शीघ्र आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More