धुर्वा मौसीबाड़ी में लौटी मुस्कान, अंश-अंशिका की घर वापसी पर बस्ती में जश्न

News Saga Desk

राजधानी रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी स्थित बस्ती में गुरुवार देर शाम एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब करीब 12-13 दिनों से लापता अंश और अंशिका सकुशल अपने घर लौटे। सर्द रात होने के बावजूद पूरी बस्ती के लोग एकजुट होकर खुशी मनाते नजर आए। यह नजारा लंबे इंतजार और चिंता के बाद मिली राहत और भीतर से उमड़ी खुशी का प्रतीक था।

अंश और अंशिका की वापसी की खबर मिलते ही माता-पिता, परिजन और पड़ोसी भावुक हो उठे। बच्चों का पारंपरिक और स्नेह भरे अंदाज में स्वागत किया गया। घर पहुंचते ही दोनों बच्चे पूरी तरह सहज नजर आए और अपनी उम्र के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए दिखाई दिए, जिसे देखकर बस्ती और परिवार के लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया।

देर रात तक बस्ती में जश्न का माहौल बना रहा। लोग नाचते-गाते, एक-दूसरे को बधाई देते और बच्चों की सुरक्षित वापसी पर ईश्वर का धन्यवाद करते नजर आए। अंश और अंशिका की घर वापसी ने पूरे इलाके में खुशियों की रौनक लौटा दी।

Read More News

Read More