पुत्र ने की पिता की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को लिया हिरासत में

News Saga Desk

गुमला। गुमला के रुद्रपुर गांव में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में की गई है। वहीं 28 वर्षीय आरोपी का नाम सुमन मुंडा बताया जा रहा है। घटना बीते मंगलवार रात की बताई जा रही है। 

मृतक की पत्नी सिल्मइत मुंडाई के बताये अनुसार गुरुवा मुंडा रात में पेशाब करने घर से बाहर निकले थे तभी उनका पुत्र टांगी लेकर अचानक उनपर हमला बोल दिया। पीटीआई की चीख सुनकर पत्नी जैसी ही बाहर आई उन्होंने देखा कि उनके पीटीआई पर हमला हुआ है। जिसके बाद अपने पति गुरुवा मुंडा को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन इस दौरान उस पर भी हमला किया गया। जिसके बाद वह वहां से चिल्लाते हुए भागी। सिल्मइत मुंडाई की आवाज सुन गांव वाले इकट्ठे हुए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। 

घटना के बाद गुरुवा मुंडा को ग्रामीणों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही जारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी आदित्य कुमार एवं एसआई रमेश महतो पुलिस बल के द्वारा आरोपी को कुछ घंटों में पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद कागजी कार्रवाई कर सुमन मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से लोग हैरान है कि एक पुत्र अपने ही पिता की हत्या कैसे कर सकता है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More