RCB ने WPL इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया

News Saga Desk

वडोदरा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) सीजन-3 का धमाकेदार आगाज किया। टीम ने ओपनिंग मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रन का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। एलिस पेरी और ऋचा घोष ने तेजी से फिफ्टी लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। RCB ने WPL में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले मुबंई ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन चेज किए थे। गुजरात से कप्तान एश्ले गार्डनर ने महज 37 गेंद पर 79 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में 2 विकेट भी लिए, लेकिन उन्हीं के एक ओवर में 23 रन बनाकर ऋचा ने RCB को जीत दिलाने की नींव रखी। बॉलिंग में रेणुका ठाकुर ने 2 विकेट लिए।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More