रविंद्र जडेजा ने 600 इंटरनेशनल विकेट लेकर रचा इतिहास

News Saga Desk

नागपुर। नागपुर वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। जडेजा के 3 विकेट से इंग्लिश टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुवार को हर्षित और जडेजा के नाम रिकॉर्ड लिस्ट में रहे। जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए। वे 6000 रन और 600 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने। हर्षित तीनों फॉर्मॅट के डेब्यू पर 3-3 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय बने।

हर्षित तीनों फॉर्मेट के डेब्यू में 3-3 विकेट वाले इकलौते भारतीय

हर्षित राणा एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने अपने तीनों फॉर्मेट के डेब्यू में 3-3 विकेट लिए हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहां उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट उन्होंने डेब्यू किया था। उस मैच में हर्षित ने 33 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। गुरुवार को हर्षित ने अपना वनडे डेब्यू किया। यहां भी उन्होंने 53 रन देकर 3 विकेट लिए।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More