ऑस्ट्रेलिया ने 13 साल बाद टेस्ट सीरीज जीता: गॉल टेस्ट में 9 विकेट से हराया

News Saga Desk

श्रीलंका। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया है। टीम ने इसी के साथ दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 साल के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले 2011 में जीती थी। इसके बाद 2 सीरीज खेली गई, एक श्रीलंका ने जीती और दूसरी ड्रॉ रही। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

गॉल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 257 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाए। इस आधार पर टीम को 157 रन की बढ़ मिली। मेजबान श्रीलंका दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी और 231 पर सिमट गई। इस तरह कंगारू टीम को 75 रन का टारगेट मिला, जो टीम ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More