SRH vs LSG : हैदराबाद से भिड़ने के लिए लखनऊ करेगी प्लेयिंग एलेवेंन में बदलाव, यह खिलाड़ी बन सकता है शिकार

News Saga Desk

हैदराबाद। आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना गेंदबाजों को मौत की घाटी में धकेलने जैसा है। यहां एक से बढ़कर एक बेहतर बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट मौजूद है। इसलिए लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना शक्तिशाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होगा। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने इस मैच में विजयी वापसी करने की चुनौती है, लेकिन पहले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी देखने के बाद अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पैरों तले रेत खिसक गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स में बदलाव की संभावना

ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी। कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी लाइनअप में कोई बदलाव नहीं करेंगे। हालांकि, गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है। क्योंकि दिल्ले कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लखनऊ की गेंदबाजी चरमरा गई थी। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर अन्य गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। प्रिंस यादव ने सबसे अधिक रन दिए। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन दिये। इसके अलावा कोई विकेट भी नहीं लिया जा सका।

निराशाजनक रही थी एलएसजी की गेंदबाजी

वहीं रवि बिश्नोई ने 53 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। ऐसे में संभावना है कि ऋषभ पंत तेज गेंदबाज आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। संभावना है कि हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्रिंस की जगह उन्हें मौका दिया जाएगा। हैदराबाद कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11

एडम मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, अवेश खान।

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More