श्रीलंका की इशादी ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का जीता खिताब

News Saga Desk

कोलंबो। श्रीलंका की इशादी अमांडा ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित 40वीं मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप (उप विजेता) का खिताब जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इशादी अमांडा ने पिछले महीने कोलंबो में आयोजित मिसेज श्रीलंका का ताज पहनना था। श्रीलंका के समाचार पत्र डेली न्यूज के अनुसार इसकी घोषणा अमेरिका के लास वेगास में स्थानीय समयानुसार आज सुबह की गई। 40वीं मिसेज वर्ल्ड का खिताब दक्षिण अफ्रीका की त्शेगो गेले ने अपने नाम किया। दूसरा स्थान श्रीलंका की इशानी अमांडा को मिला। इशादी अमांडा ने इस कामयाबी का श्रेय मिसेज श्रीलंका वर्ल्ड की राष्ट्रीय निदेशक चंडीमल जयसिंघे और कोच रुकमल सेनानायके को दिया है। इशादी अमांडा ने पिछले महीने कोलंबो में आयोजित मिसेज श्रीलंका का ताज पहनना था। 1984 में मिसेज वर्ल्ड का ताज जीतने वाली रोजी सेनानायके भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। थाईलैंड की प्लॉय पैनपर्म को दूसरा रनर-अप घोषित किया गया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More