News Saga Desk
बाघमारा | सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ के नेतृत्व में प्रभात फैरी निकाल कर कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत किया गया. यह अभियान 10 नवंबर से शुरू होकर 26 नवम्बर तक कुल 14 दिनों तक पूरे प्रखंड में चलेगा.इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ ने बताया की कुष्ठ की जन्म का न तो पाप है और न ही अभिशाप है.
इसे एमडीटी दवा के द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है, और विकलांगता आने से बचा जा सकता है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए 350 दल का निर्माण किया गया है. जिसमें एक सहिया और एक पुरुष कार्यकर्ता रहेंगे. इनके कार्य का निरक्षण के लिए 77 सुपरवाइजर बनाया गया है. अभियान के दौरान सहिया अपने पुरुष कार्यकर्ता के साथ डोर टू डोर जा कर लोगों का पहचान करेंगे.
साथ ही लोगों को रोग के लक्षण, उपचार और इससे जुड़ी भ्रान्तियों के बारे में भी जागरूक करेंगी. संदेहात्मक रोगी पाए जाने पर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा भेजा जाएगा.उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने तथा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए आम जनों से अपील की है. ताकि उन्हें विकलांगता आने से बचाया जा सके. मौके पर प्रीतम कुमार रवानी, पीएमडब्लू , बिटिटी बलदेव महतो, सहिया, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश, प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी, दिलीप कुमार एवं स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे.
No Comment! Be the first one.