शेयर बाजार में  उतार-चढ़ाव  के  बीच  सेंसेक्स और  निफ्टी  में  मामूली बढ़त

News Saga Desk

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए मजबूती का रुख दिखाया लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, टीसीएस, नेस्ले, बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स के शेयर 0.96 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.04 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,283 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,384 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि 899 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 167.20 अंक की तेजी के साथ 78,707.37 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 78,732.20 अंक तक पहुंच गया लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 78,397.79 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारों ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 33.25 अंक की मजबूती के साथ 78,573.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 15.65 अंक की मामूली मजबूती के साथ 23,769.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,798.10 अंक तक पहुंचा लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर ये लाल निशान में 23,709.65 अंक तक लुढ़क भी गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बढ़ाने की कोशिश की, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद निफ्टी 19.85 अंक की मजबूती के साथ 23,773.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,540.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,753.45 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More