गुड फ्राइडे पर आज शेयर बाजार बंद, अब सोमवार को होगा कारोबार

News Saga Desk

नई दिल्ली: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज घरेलू शेयर बाजार बंद रहा। इसके साथ ही सप्ताहांत अवकाश के कारण शनिवार और रविवार को भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में निवेशकों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिला है और अब बाजार अगले सप्ताह सोमवार को खुलेगा।

गुड फ्राइडे के चलते Bombay Stock Exchange (बीएसई) और National Stock Exchange (एनएसई) दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में आज कोई ट्रेडिंग नहीं हुई।

आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स समेत सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहा।

अब घरेलू शेयर बाजार में अगला कारोबारी सत्र सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा, जब निवेशक फिर से सामान्य रूप से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More