रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते बाप-बटे को रंगेहाथ गिरफ्तार किया

News Saga Desk

रांची। रांची पुलिस को नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों बाप-बेटे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम साव (उम्र 19 वर्ष) और उसका पिता रामबाबू साव (उम्र 39 वर्ष) शामिल हैं, जो कृष्णापुरी रोड नंबर 02, थाना चुटिया के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने करीब 16.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, रामबाबू साव पूर्व में भी ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत चुटिया थाना में कांड संख्या 128/25, दिनांक 31.05.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की छानबीन और कार्रवाई जारी है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

•    कुमार वेंकटेश्वर रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), रांची
•    लक्ष्मीकांत, थाना प्रभारी, चुटिया
•    जितेंद्र मिश्र, अवर निरीक्षक, चुटिया थाना
•    निरंजन कुमार महतो, चुटिया थाना
•    आरक्षी गणेश कुमार सिंह
•    आरक्षी गोपीकांत रजक
•    एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य
इस कार्रवाई से रांची पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि नशा के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है और किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More