पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता बनी जमशेदपुर के मानगो की मेयर

News Saga Desk

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता ने 18,601 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की और मानगो नगर निगम की नई मेयर बन गईं। चार राउंड की मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित हुआ। सुधा गुप्ता को कुल 42,022 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को 23,421 वोट मिलकर वे दूसरे स्थान पर रही। इस शानदार जीत के साथ, सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया।

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। अपनी पत्नी को जीत दिलाने के लिए बन्ना गुप्ता ने निरंतर प्रयास किए, और कई बार वे कैमरे पर भावुक भी नज़र आए।

Read More News

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More